Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में कंटेनर बेकाबू हुआ:व्यक्ति ने शोर मचाकर लोगों को आगाह किया, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में रविवार को एक अनियंत्रित कंटेनर ने भीषण हादसा कर दिया। इस दौरान फर्रुखाबाद निवासी महिपाल की सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के आवाजपुर गांव निवासी महिपाल (पुत्र मंटूरी सिंह) हरदोई मंडी से तरबूज बेचकर लौट रहे थे। जगदीशपुर कस्बे में अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू हो गया। वह वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ने लगा, जिससे सड़क पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिपाल ने खतरे को भांपते हुए तुरंत आसपास मौजूद लोगों को जोर-जोर से हटने के लिए आगाह किया। उन्होंने कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और कुछ वाहनों को भी रास्ते से हटवाने में मदद की। उनकी इस तत्परता से कई लोग कंटेनर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि महिपाल समय रहते लोगों को सतर्क न करते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। यह एक बाजार क्षेत्र है, जहां घटना के समय काफी भीड़ थी। बेकाबू कंटेनर तेजी से आगे बढ़ रहा था, ऐसे में महिपाल की सूझबूझ ने कई परिवारों को बड़े नुकसान से बचा लिया। इस घटना के बाद लोगों ने महिपाल के साहस और सूझबूझ की जमकर सराहना की। उनकी बहादुरी ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM-मोदी की रैली में 2600 सरकारी बसें कार्यकर्ताओं को ढोएंगी:गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में 320 बसें कानपुर से हरदोई जाएगी
    Next Article
    जेवर सीट पर भाजपा से पहली पसंद धीरेंद्र सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुनील भाटी, बसपा से योगेंद्र भाटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment