Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में चने की खेती का रकबा बढ़ा:7435 हेक्टेयर में फसल, फूल आने पर सूंडी कीट से बचाव के उपाय

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में इस साल चने की खेती का रकबा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गया है। किसान पारंपरिक फसलों की बजाय दलहनी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। वर्तमान में चने की फसल में फूल आने शुरू हो गए हैं, जो उत्पादन की दृष्टि से अहम चरण माना जाता है। इस दौरान फली छेदक कीट के प्रकोप की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए समय पर निगरानी और छिड़काव जरूरी बताया गया है। कृषि उपनिदेशक, अयोध्या, डॉ. पी.के. कनौजिया ने बताया कि पिछले वर्ष जनपद में 4300 हेक्टेयर क्षेत्र में चने की बुवाई हुई थी, जो इस वर्ष बढ़कर 7435 हेक्टेयर हो गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर नि:शुल्क दलहन बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे दलहन उत्पादन के प्रति रुचि बढ़ी है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार और चना अभिजनक डॉ. शिवनाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय फार्म पर दो हेक्टेयर क्षेत्र में चना बोया गया है और फसल की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 1-2 मीटर की कतार में एक-दो सूंडी दिखाई दे, तो यह कीट प्रकोप का संकेत माना जाता है। हालांकि, फिलहाल विश्वविद्यालय फार्म पर किसी प्रकार का कीट प्रकोप नहीं पाया गया है। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि बचाव के लिए एनपीवी 250 एलई को 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। यदि प्रकोप अधिक हो, तो क्लोरेन्ट्रानिलिप्रोल 18.5 एससी को 1.0 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव किया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर निगरानी और उचित दवा के प्रयोग से कीटों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है, जिससे किसानों को बेहतर उपज मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निषाद पार्टी ने भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया:उन्नाव में SDM से कार्रवाई की मांग, उत्पीड़न का आरोप
    Next Article
    आजमगढ़ में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़:2 के पैर में गोली, 1 गिरफ्तार; तमंचे-कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment