Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निषाद पार्टी ने भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया:उन्नाव में SDM से कार्रवाई की मांग, उत्पीड़न का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मछुआरा समुदाय के कथित उत्पीड़न और जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन पर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व निषाद पार्टी के सह प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मछुआरों के हितों की बात करते हैं, वहीं उन्नाव में मछुआरा समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित था। रामखेलावन निषाद ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल और उपजिलाधिकारी की कथित मिलीभगत से कानपुर निवासी कुछ भू-माफिया सरकारी तालाबों, रास्तों और मछुआरों की निजी जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब पीड़ित मछुआरे प्रशासन से शिकायत करते हैं, तो उन्हें कोर्ट जाने की सलाह देकर टाल दिया जाता है। इस बीच, मौके पर जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जा जारी रहता है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कानपुर निवासी नदीम फारूखी और राना अहमद समेत अन्य लोगों के नाम पर मात्र चार बीघा सात बिस्वा जमीन दर्ज है, लेकिन अधिकारियों की कथित सह पर लगभग दस बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इसमें सरकारी तालाब की जमीन भी शामिल है। रामखेलावन निषाद ने दावा किया कि उनकी अपनी और कई अन्य मछुआरों की जमीन भी इस अवैध कब्जे की जद में है। निषाद पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे हजारों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम जी निषाद, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की बोली-मर जाओ, वैलेंटाइन डे पर मिली युवक की लाश:प्रयागराज में होमगार्ड पिता ने लगाया हत्या का आरोप, बोले-मारकर लटका दिया
    Next Article
    अयोध्या में चने की खेती का रकबा बढ़ा:7435 हेक्टेयर में फसल, फूल आने पर सूंडी कीट से बचाव के उपाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment