Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पुलिस लाइन सामने 10 मिनट मारपीट:ऑटो चालक-बाइक सवार भिड़े, पुलिस मूकदर्शक बनी, VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में पुलिस लाइन गेस्ट हाउस के सामने ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक सरेआम मारपीट होती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी घटना स्थल पुलिस लाइन और पुलिस गेस्ट हाउस से कुछ ही दूरी पर था, जहाँ आमतौर पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद, मारपीट रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही स्थिति को नियंत्रित करने का कोई प्रयास किया गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ भी जमा थी, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। मारपीट अपने आप शांत हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बैंक के क्लर्क की गोली लगने से मौत:घर के अंदर राइफल साफ कर रहे थे, ठुड्डी को पार कर सिर से निकल गई गोली
    Next Article
    लायन्स क्लब ऑफ मेरठ ने शुरू की मोर्चरी वैन सेवा:अंतिम यात्रा में जरूरतमंदों को मिलेगी सम्मानजनक सुविधा ,आईएमए हॉल में हुआ लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment