Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या:साली से प्रेम, पत्नी बन रही थी रास्ते की दीवार, जंगल में मिली लाश

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे जंगल में फेक कर वहां फरार हो गया। उसका डेढ़ साल से चार बच्चों की मां से प्रेम संंबंंध चल रहा था। पत्नी दोनों की बीच दीवार बन रही थी। उसे रास्ते हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। अस्पताल ले जाने के बहाने जंगल में ले जाकर मार डाला। पुलिस जांच के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोप है कि चार बच्चों के पिता सत्यपाल के संबंध उसके भाई कप्तान की साली शशि से हो गए थे। शशि भी चार बच्चों की मां है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद शशि अपने परिवार से अलग होकर सत्यपाल के साथ रहने लगी। परिजनों के मुताबिक, सत्यपाल की पत्नी कोमल ने शुरू से ही इस रिश्ते का विरोध किया। इसे लेकर घर में लगातार विवाद होने लगा। परिवार के भीतर तनाव इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी के रिश्ते लगभग टूटने की कगार पर पहुंच गए। यही विवाद आगे चलकर एक बड़े अपराध की वजह बन गया। पति से अलग रह रही थी कोमल लगातार झगड़ों के बाद कोमल अपने तीन साल के बेटे आयुष को लेकर संडीला स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी थी। हालांकि उसके तीन अन्य बच्चे—15 वर्षीय हिमांशु, 12 वर्षीय महक और 8 वर्षीय मीनाक्षी—पिता सत्यपाल के साथ ही रह रहे थे। शुक्रवार शाम कोमल अपने बच्चों से मिलने कनहेटा गांव पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान सत्यपाल से उसका विवाद हो गया और उसने कोमल की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल कोमल को अस्पताल पहुंचाया गया। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। अस्पताल से इलाज के बहाने ले गया पुलिस के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद सत्यपाल ने परिजनों और चिकित्सकों के सामने बेहतर इलाज कराने की बात कही और कोमल को अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे मंगोलापुर के जंगल की ओर ले गया।जांच में सामने आया कि जंगल में कोमल की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 14 चोटों के निशान भी पाए गए, जिससे हत्या से पहले मारपीट की आशंका और मजबूत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एक हत्या से उजड़े तीन परिवार, मासूम बच्चों के सिर से उठा सहारा इस वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि एक कथित प्रेम प्रसंग ने तीन परिवारों को गहरे संकट में धकेल दिया। कोमल की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जबकि आरोपी सत्यपाल के जेल जाने से बच्चों के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस जांच में नाम आने के कारण सत्यपाल के भाई छोटू उर्फ सत्यप्रकाश का परिवार भी कानूनी उलझनों में घिर गया है। वहीं शशि के पहले पति रामबली और उसके चार बच्चे भी इस पूरे घटनाक्रम से सदमे में हैं। परिवार की रिश्तेदारी भी बेहद जटिल बताई जा रही है। सत्यपाल, राजेश और सत्यप्रकाश तीन सगे भाई हैं। तीनों भाइयों की शादियां सगी बहनों—ललिता, कोमल और खुशबू—से हुई थीं। यानी तीनों भाई एक-दूसरे के सगे भाई होने के साथ साढू भी थे। रिश्तों के इसी उलझे ताने-बाने के बीच शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक महिला की हत्या और कई मासूम बच्चों के उजड़े बचपन की वजह बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, नाग पंचमी पर बच्चों ने गुड़िया पीटी
    Next Article
    नाले में तैरता मिला 72 वर्षीय वृद्ध का शव:जालौन में पुलिया के नीचे राहगीरों ने देखा, पुलिस को सूचना दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment