Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, नाग पंचमी पर बच्चों ने गुड़िया पीटी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बेलवाई धाम और जनवारी नाथ धाम सहित अन्य मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान नाग पंचमी पर तालाबों में गुड़िया पीटने की परंपरा भी निभाई गई। कादीपुर तहसील क्षेत्र के अखंडनगर में स्थित बेलवाई धाम पर सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। यह धाम जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर चार जिलों की सीमा पर स्थित है। अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, जिसकी संख्या शाम तक लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। हल्की बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बेलवाई स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव शिव मंदिर का जिले ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश में विशेष स्थान है। सावन मास में कांवड़िए यहां जलाभिषेक करने आते हैं। जनश्रुति के अनुसार, लगभग 500-600 वर्ष पूर्व दामा नाम की सती मां ने स्वप्न में इस स्थल पर शिवजी के होने का संकेत दिया था, जिसके बाद यहां पूजा-अर्चना और मंदिर का निर्माण हुआ। पुरातत्व विभाग फैजाबाद के गजेटियर (1877-78) के पृष्ठ संख्या 321 पर भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी पुलिस अधिकारी और कर्मी निगरानी कर रहे हैं। धाम के आसपास प्रदेश के कोने-कोने से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं, जहां लड्डू, जलेबी और बच्चों के खिलौने उपलब्ध हैं। जिले के दूसरे प्रसिद्ध लंभुआ स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम पर भी नाग पंचमी के अवसर पर भारी भीड़ देखी गई। बूंदाबांदी के बावजूद, भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे थे। कूरेभार क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध, दही और पुष्प अर्पित किए। भदैया क्षेत्र में नाग पंचमी पर कपड़े के बने गुड़िया-गुड्डे को तालाबों और नहर के पानी में पीटने की परंपरा निभाई गई। युवतियां स्नान के बाद गुड़िया-गुड्डे लेकर जाती हैं और उन्हें जल में प्रवाहित करती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में जलभराव पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला:बोले-आए दिन सड़कें नदी बन रहीं, जार्जटाउन थाने तक पानी भरा
    Next Article
    हरदोई में पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या:साली से प्रेम, पत्नी बन रही थी रास्ते की दीवार, जंगल में मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment