Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में रिश्वत लेते बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार:लोन पास कराने के मांगे 50 हजार, 7 घंटे पूछताछ के बाद लखनऊ रवाना; मुंह छिपाते नजर आए

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर बसपा नेता को रंगे हाथ पकड़ा है। जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया वह कार्यकर्ताओं के बीच बैठे थे। अचानक पुलिस के आने और उन्हें गिरफ्तार करने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है। एंटी करप्शन टीम उन्हें हिरासत में लेने के बाद कछौना रेलवे स्टेशन के गार्ड रूम ले गई, जहां करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनके पास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े कागजात जब्त किए गए। देर रात एंटी करप्शन टीम उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ लेकर रवाना हो गई। इस दौरान बसपा नेता अपना मुंह छिपाते नजर आए। फिलहाल अधिकारियों की ओर से औपचारिक बयान आने का इंतजार है। बता दें कि बीएसपी नेता जुलाई 2020 से 2022 विधानसभा चुनाव तक पद पर रहे हैं। बाद में चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न होने के कारण इन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी कछौना थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के रहने वाले हैं। मंगलवार शाम जब वह अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे। उसी समय एंटी करप्शन टीम ने अचानक छापे मारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बसपा नेता पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत ऋण दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। यह गिरफ्तारी न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी चर्चा का केंद्र बन गई है। पीड़ित महिला बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ गांव रहने वाली है। महिला का आरोप है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपये का लोन पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने 50 हजार रुपये की मांग की। बसपा नेता बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) केंद्र संचालित करते हैं। युवती ने कथित रूप से बातचीत और मांग के प्रमाण जुटाकर एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और कार्रवाई की रणनीति तय की। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने मुसलमानाबाद सपहिया गांव में दबिश दी। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की खबर इलाके में तेजी से फैल गई। राजनीतिक साजिश’ का दावा, जिले में तेज हुई चर्चा सुरेश चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से फंसाया गया है। हालांकि एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मामले का असर स्थानीय सियासत पर भी पड़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में प्रधान पर पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज:गौशाला में मृत पड़े गौवंशों का वीडियो आया था सामने, जांच के बाद हुई कार्रवाई
    Next Article
    उन्नाव में सुबह घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित:मार्च में अचानक बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment