Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को होगी:10 केंद्रों पर 13,440 परीक्षार्थी शामिल होंगे, आधार कार्ड लाना अनिवार्य

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों (पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक) में आयोजित की जाएगी। बुधवार शाम जिला कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न अधिकारी शामिल हुए। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,440 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन केंद्रों पर कुल 130 कक्षों के लिए 10 केंद्र व्यवस्थापक, 20 सहायक केंद्र व्यवस्थापक और 280 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए 5-5 सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में भी रखा गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति या परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। साथ ही, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीनें समय पर लगाने के कड़े निर्देश दिए। परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। बैठक में एंट्री फ्लोचार्ट और ई-केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने अधिकारियों से परीक्षा की गंभीरता को समझने और बोर्ड द्वारा जारी निर्देशिका पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। एएसपी कुलदीप सिंह ने बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उपजिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर रामानुज, डिप्टी कलक्टर विकासचन्द और क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलेसर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत विस्फोटक नष्ट:न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    इंस्टाग्राम लाइव आकर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी-बेटे के बिछड़ने का था गम, दोस्त ने देखा तो घरवालों को दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment