Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में प्रधान पर पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज:गौशाला में मृत पड़े गौवंशों का वीडियो आया था सामने, जांच के बाद हुई कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के मौदहा ब्लॉक क्षेत्र में गौशाला के अंदर मृत पड़े गौवंश और सड़ा हुआ भूसा मिलने का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो की जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह वीडियो सोमवार को सामने आया था, जिसमें मौदहा ब्लॉक क्षेत्र के कुन्हेटा गांव स्थित गौशाला की बदहाल स्थिति दिखाई गई थी। वीडियो में गौशाला के अंदर कई मृत पड़े गौवंश और उन्हें खिलाया जाने वाला खराब हो चुका भूसा भी दिखाया गया था। बड़ी संख्या में गौवंशों की मौत को लेकर मौके पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद विकास खंड अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच के बाद पंचायत सचिव राजू सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान रामराज के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गौशाला में भारी अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही जांच के समय ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता किए जाने की भी बात सामने आई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने से 700 मीटर दूर डीजे को लेकर मारपीट:अम्बेडकरनगर में शादी में असलहा लहराते डांस किया, एक हिरासत में
    Next Article
    हरदोई में रिश्वत लेते बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार:लोन पास कराने के मांगे 50 हजार, 7 घंटे पूछताछ के बाद लखनऊ रवाना; मुंह छिपाते नजर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment