Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ससुर की हत्या में दामाद गिरफ्तार:फेसबुक पर 'कत्ल की कहानी' लिखने वाला साथी समेत पकड़ा गया

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में चर्चित 'अशोक बाबू हत्याकांड' में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दामाद और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी अशोक बाबू अग्निहोत्री (51) की बीते मंगलवार को पचदेवरा क्षेत्र के हथौड़ा तिराहे पर हॉकी स्टिक और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई कृष्ण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया विवाद हत्या के बाद आरोपी दामाद मनमोहन ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दावा किया कि उसके ससुर रिवॉल्वर लेकर उसे मारने आए थे और उसने केवल अपनी जान बचाई। पोस्ट में उसने लिखा—"गाली खा चुका था, गोली नहीं खा सकता था।" हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि हॉकी के प्रहार से सिर पर लगी गंभीर चोटें ही मौत का कारण बनीं। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को नामजद अभियुक्त मनमोहन उर्फ मन्नू मिश्रा (निवासी हथौड़ा) और अभिषेक सिंह (निवासी फर्रुखाबाद) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उ0नि0 पप्पूराम सिंह, उ0नि0 राकेश पटेल और अन्य सिपाही शामिल थे। वर्तमान में पुलिस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपी और आपराधिक सामग्री की भी जानकारी सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    गुजैनी में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग JCB से ध्वस्त:केडीए ने की कार्रवाई, कई बीघा प्लाटिंग पर अभी एक्शन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment