Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    15 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय (एडवोकेट) ने किया। कार्यकर्ता कामरेड जय बहादुर सिंह मूर्ति परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार निरंकुश तरीके से काम कर रही है। उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज, वाराणसी के दाल मंडी क्षेत्र में मकान ध्वस्तीकरण, मनरेगा को बहाल करने की मांग, कथित "एपिस्टन फाइल" की जांच, मजदूरों के अधिकार दिलाने तथा प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य के कथित अपमान जैसी घटनाओं का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो। कांग्रेस कार्यकर्ता उदय प्रताप राय ने बताया कि लखनऊ में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत हुए प्रदर्शन के दौरान सरकार ने लाठियों से स्वागत किया था, जिसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए वे यहां एकत्र हुए हैं। इस प्रदर्शन में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित राम प्रसाद बिस्मिल इंस्टीट्यूट में खेल महोत्सव संपन्न:'प्रीमोर्डियल-2026' का समापन, विजेताओं को मिली ट्रॉफी
    Next Article
    हरदोई में ससुर की हत्या में दामाद गिरफ्तार:फेसबुक पर 'कत्ल की कहानी' लिखने वाला साथी समेत पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment