Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में शारदा नहर में गिरी बारातियों की बोलेरो:उन्नाव से लौट रहे परिवार के 9 लोग बाल-बाल बचे

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार, 16 फरवरी को एक बड़ा हादसा टल गया। उन्नाव से तिलक चढ़ाकर लौट रही बारातियों की एक बोलेरो अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। गाड़ी में सवार सभी 9 लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी रणजीत कुमार (पुत्र रमेश चंद्र) अपनी बोलेरो (UP35BB8904) से हरदोई में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ परिवार के 8 अन्य सदस्य भी थे। यह परिवार कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलादादपुर नेवादा गांव से तिलक समारोह के बाद उन्नाव के पैगंबरपुर (माखी थाना) स्थित अपने घर लौट रहा था। सफर के दौरान, शारदा नहर की पटरी पर ग्राम कहचारी के पास बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर सीधे नहर में पलट गई। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था और सभी 9 सवारियों को, जिसमें ड्राइवर भी शामिल था, समय रहते बाहर निकलने का मौका मिल गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश सिंह और कासिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों का हाल जाना। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बोलेरो गाड़ी को नहर से बाहर निकलवाया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के होटल में बंद हो गए RLD नेता:हॉल का ताला डालकर चला गया कर्मचारी, 20 मिनट बाद खुला
    Next Article
    पाकिस्तान पर भारत की जीत, प्रयागराज में देर रात जश्न:सिविल लाइंस से लोकनाथ तक सड़कों पर उतरे क्रिकेट फैंस, जमकर झूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment