Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान पर भारत की जीत, प्रयागराज में देर रात जश्न:सिविल लाइंस से लोकनाथ तक सड़कों पर उतरे क्रिकेट फैंस, जमकर झूमे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद शहर जश्न में डूब गया। जैसे ही भारत ने पाकिस्तान को ऑल आउट कर मैच अपने नाम किया, वैसे ही पूरे देश के साथ प्रयागराज में भी उत्साह का माहौल बन गया। शाम तक मैच के दौरान सड़कों पर सन्नाटा था, लेकिन जीत मिलते ही क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। सिविल लाइंस, कटरा, लोकनाथ चौराहा समेत कई इलाकों में देर रात तक लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। देखें तस्वीरें…. हाथों में तिरंगा लिए युवा भारत माता के जयकारे लगाते रहे। हर प्रमुख चौराहे पर प्रशंसकों की भीड़ दिखाई दी। गाड़ियों के काफिले, देशभक्ति गीत और आतिशबाजी के बीच जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भारत की जीत ने क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया और पूरा प्रयागराज खुशी से झूम उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में शारदा नहर में गिरी बारातियों की बोलेरो:उन्नाव से लौट रहे परिवार के 9 लोग बाल-बाल बचे
    Next Article
    OTT Releases 16 To 22 February 2026: घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें LIST

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment