Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में शादी समारोह में डांसर को सांप ने डसा:स्टेज परफॉर्मेंस से पहले घटना, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत स्थिर

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रस्तुति देने जा रही एक महिला डांसर को सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मेहमानों में दहशत फैल गई। यह घटना शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में हुई। बरेली से आई एक आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा था। इसी दौरान स्टेज के पास खड़ी महिला डांसर मनीषा (पुत्री राजेश नौदिया, निवासी मिनी बाईपास, बरेली) के पैर में अचानक एक सांप ने काट लिया। सांप को भागते देख मनीषा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मनीषा के चिल्लाने पर पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब उसने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है, तो कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया। समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तुरंत घायल डांसर को संभाला और इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हरदोई मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. शादाब ने बताया कि महिला को सर्पदंश की आशंका में भर्ती किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मरीज की हालत नियंत्रण में है। उसे निगरानी में रखा गया है और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घायल डांसर की पहचान मनीषा, पुत्री राजेश नौदिया, निवासी मिनी बाईपास, बरेली के रूप में हुई है। इस घटना के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों के बीच डर का माहौल बना रहा। गेस्ट हाउस परिसर में सांप निकलने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उनका मानना है कि आयोजकों और गेस्ट हाउस संचालकों को ऐसे आयोजनों से पहले साफ-सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए, ताकि इस तरह की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:एग्जाम देने आए छात्र को बेल्ट-बैट से पीटा, जबरन खाता खुलवाकर युवक से 1600 करोड़ ठगे
    Next Article
    सपना दरोगा-प्रोफेसर बनने का, लेकिन होमगार्ड परीक्षा दी:कानपुर में अभ्यर्थी बोले- कोई भी नौकरी मिल जाए, बस ठीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment