Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा:एएसपी विशाल पाण्डेय ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची

    2 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी पाण्डेय ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और अन्य सुरक्षा इंतजामों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की मुस्तैदी और पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के चलते पूरे जनपद में परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का तीसरा:जूते तक उतरवाकर हुई जांच, बायोमेट्रिक और आई स्कैनिंग से हुई एंट्री
    Next Article
    बदायूं में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों अभ्यर्थी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment