Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का तीसरा:जूते तक उतरवाकर हुई जांच, बायोमेट्रिक और आई स्कैनिंग से हुई एंट्री

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के 10 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती लिखित परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसमें उनके जूते तक उतरवाए गए। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पूरी व्यवस्था की निगरानी की। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। प्रवेश के समय सबसे पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों के जूते और बेल्ट उतरवाए गए, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में न ले जाई जा सके। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जूते हाथ में लेकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचना पड़ा। यह दृश्य कई जगह चर्चा का विषय भी बना। प्रवेश प्रक्रिया में बायोमेट्रिक सत्यापन और आई स्कैनिंग भी शामिल रही। इन सभी जांचों के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी गई। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि जांच में समय जरूर लगा, लेकिन इससे परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित हुई। 10 केंद्रों पर 4224 अभ्यर्थी शामिल पहली पाली में जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4224 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक पाली में 409 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी भी ड्यूटी पर मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की कोशिश पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। दो दिनों में 3385 अभ्यर्थी अनुपस्थित शनिवार और रविवार को आयोजित चार पालियों की परीक्षा में कुल 16,896 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 13,511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,385 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को दोनों पालियों में 1,719 अभ्यर्थी और रविवार को 1,666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जांच में विधायक का दफ्तर वैध, दुकानों का है कब्जा:मौरांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की हुई थी शिकायत, कई दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा:एएसपी विशाल पाण्डेय ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment