Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दिल्ली से लखनऊ जा रही बस पलटी:गंगा एक्सप्रेसवे पर बिलग्राम के पास हुआ हादसा, 17 लोग घायल; 2 की हालत गंभीर

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बिलग्राम में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर बिलग्राम क्षेत्र में 329 कट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया। देखितए हादसे की तस्वीरें- 17 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर हादसे में कुल 17 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में मयंक, अमरेश पांडेय, सुधा पांडेय, ममता शर्मा, नैना शर्मा, निष्ठा, आरती, कविता, राहुल, कुशल, सुमित शर्मा, तुषार श्रीवास्तव, अभिषेक, अपूर्व श्रीवास्तव, राम सिंह, विवेक और अन्नू शामिल हैं। सीएचसी पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। कुछ यात्रियों को हादसे में चोटें आईं, जिनका उपचार स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राम सिंह और विवेक कुमार की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का CHC में हुआ उपचार वहीं अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में जारी रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजनों और परिचितों में भी अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने परिचितों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस को सुरक्षित कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला। पुलिस ने घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस बस चालक और यात्रियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. मां बोली- बेटी के हत्यारे दामाद को फांसी हो:लव मैरिज के 24 दिन बाद मोबाइल तोड़ा; झांसी में घर में बंद रखता था मेरी बेटी शिवानी यश ठाकुर से सच्ची मोहब्बत करती थी। एक दिन उसने मुझे इस रिश्ते के बारे में बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवार राजी हो गए। करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही दामाद यश बेटी पर शक करने लगा। उसे पीटने लगा। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम किसान के 4.80 लाख संदिग्ध किसानों की किस्त रोकी:प्रतापगढ़ में अगली किस्त पर रोक, शासन के निर्देश पर हो सकती है वसूली
    Next Article
    तुमरैल में जेएमएस लॉ कॉलेज ने निःशुल्क विधिक सहायता:ग्रामीणों को अधिकारों और कानूनी मदद की जानकारी दी गई।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment