Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम किसान के 4.80 लाख संदिग्ध किसानों की किस्त रोकी:प्रतापगढ़ में अगली किस्त पर रोक, शासन के निर्देश पर हो सकती है वसूली

    6 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अनियमितता रोकने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने जांच के दौरान जिले में करीब 4.80 लाख लाभार्थियों को संदिग्ध मानते हुए उनकी किसान सम्मान निधि फिलहाल होल्ड कर दी है। ऐसे लाभार्थियों को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन लगातार कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध लाभार्थियों के मामले में शासन से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। शासन की गाइडलाइन मिलने के बाद पूर्व में मिली सम्मान निधि की वसूली भी की जा सकती है। 2019 से संचालित है किसान सम्मान निधि योजना उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना वर्ष 2019 से संचालित है। वर्ष 2024 में कुंडा तहसील क्षेत्र में डायरेक्ट एंट्री के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों का सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराया गया था। मामला संदिग्ध पाए जाने के बाद भारत सरकार की ओर से डायरेक्ट लॉगिन की सुविधा बंद कर दी गई थी। इसके बाद लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। बाहर के व्यक्तियों और गलत आईपी से पंजीकरण का मामला उप कृषि निदेशक के अनुसार बाहर के व्यक्तियों और गलत आईपी एड्रेस के माध्यम से किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराए जाने के मामले भी सामने आए थे। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। जांच में करीब 4.80 लाख लाभार्थी संदिग्ध पाए गए। इसके बाद कृषि विभाग ने इन सभी लाभार्थियों की निधि होल्ड कर दी है। अगली किस्त नहीं मिलेगी, सत्यापन जारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में करीब 5.18 लाख कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए करीब 4.80 लाख लाभार्थियों की निधि फिलहाल रोक दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में पकड़ा गया 21वां तेंदुआ:सिकंदराबाद गांव मे पिंजरे में हुआ कैद, हमले में अब तक 4 लोगों की मौत
    Next Article
    हरदोई में दिल्ली से लखनऊ जा रही बस पलटी:गंगा एक्सप्रेसवे पर बिलग्राम के पास हुआ हादसा, 17 लोग घायल; 2 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment