Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दिव्यांग युवक की छत से गिरकर मौत:भतीजे के मुंडन में हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव में एक मुंडन समारोह के दौरान छत से गिरने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। 25 वर्षीय राहुल वर्मा अपने भतीजे के मुंडन की दावत में शामिल था, जब यह हादसा हुआ। हादसा सोमवार रात हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम राहुल के बड़े भाई पंकज के बेटे का मुंडन संस्कार था। राहुल वर्मा छत पर मौजूद था, तभी अचानक उसके पैर लड़खड़ा गए और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए 100 बेड अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात में उसकी मौत हो गई। कोतवाली देहात पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल वर्मा पुत्र मुंशीलाल गांव में परचून की दुकान चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री मोदी की हरदोई में जनसभा कल:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने की अंतिम समीक्षा बैठक
    Next Article
    इटावा में आबकारी निरीक्षक निलंबित:जूनियर के जरिए 7 हजार रिश्वत लेने, दस्तावेज में हेरफेर के आरोप साबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment