Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री मोदी की हरदोई में जनसभा कल:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने की अंतिम समीक्षा बैठक

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मल्लावां जनसभा की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने मॉनिटरिंग टीम के साथ अंतिम समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और कार्यकर्ता व्यवस्था सहित जनसभा स्थल की अन्य तैयारियों का जायजा लिया। मिश्रा ने संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। कमलेश मिश्रा ने रैली प्रभारी ओम वर्मा को जिला टीम के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से जनसभा में अधिकतम भीड़ जुटाने और व्यवस्थाएं सुचारू रखने को कहा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि रैली की सफलता के लिए जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई दिनों से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनसभा सफल होगी। बैठक में रैली के विभिन्न प्रभारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजयुमो अमन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया:रामपुर में बसों के डिपो में प्रवेश न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
    Next Article
    हरदोई में दिव्यांग युवक की छत से गिरकर मौत:भतीजे के मुंडन में हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment