Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:133 केंद्रों पर 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

    9 hours ago

    1

    0

    हरदोई में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,00,530 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी द्वारा नामित एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी हर केंद्र पर निगरानी रखेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पूरे जिले को 5 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित उपजिलाधिकारी (SDM) जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे। जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर 25 सेक्टरों में तैनात किया गया है, जो केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन होंगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और एक केंद्रीय कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभाग की प्राथमिकता परीक्षार्थियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:79 केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के 46235 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
    Next Article
    परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित 6 शिक्षकों का वेतन रुका:गोंडा में DIOS ने अग्रिम आदेशों तक वेतन रोककर विभागीय जांच के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment