Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:79 केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के 46235 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 46,235 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन केंद्रों में केंद्रीय कारागार भी शामिल है। परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। डीआईओएस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। सुबह की पाली में हाई स्कूल के विद्यार्थी और शाम की पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा में 24,733 विद्यार्थी (13,372 छात्र और 11,361 छात्राएं) शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 21,502 विद्यार्थी (11,785 छात्र और 9,717 छात्राएं) बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों को 11 सेक्टरों में बांटा गया है, जिनके लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 6 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ अतिथि केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 2,140 कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो सके। बनाए गए है 6 सकल दल परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न करने के लिए 6 सचल दलों का भी गठन किया गया है। यह केंद्रों पर जाकर पड़ताल करेंगे। वही उत्तर पुस्तिकाओं के लिए दो संकलन केंद्र भी बनाए गए हैं फतेहगढ़ में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। जबकि कायमगंज में स्थित सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर शासन से जो भी निर्देश मिले थे। उन सभी का अनुपालन कर लिया गया है। सभी जगह स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि नियुक्ति हो गई है। केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती भी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बना लिया गया है वहां से निगरानी होगी। दो बार बैठक कर केंद्र व्यवस्थापको को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। जिले में परीक्षा नकल विहीन और सुचिता पूर्ण संपन्न कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सचल दल जो छह लगाए गए हैं उसमें भी पुलिस बल रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी परीक्षा पर निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यू कानपुर सिटी परियोजना में KDA को हाईकोर्ट से राहत:अधिग्रहण में गई जमीन का बढ़ाकर मुआवजा मांगने वालों की याचिका खारिज
    Next Article
    हरदोई में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:133 केंद्रों पर 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment