Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार शाम को हुई। गांव निवासी राजू रविवार शाम को अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान सब्जी को लेकर उसकी पत्नी बेबी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इस विवाद में हस्तक्षेप किया, जिससे मामला और बढ़ गया। पीड़िता बेबी के अनुसार, पड़ोसी संदीप, आकाश, रामचंद्र और रामकुमार सरोज सहित कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन सभी ने लाठी-डंडों से राजू और उसकी पत्नी बेबी को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान राजू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल राजू को लेकर माधोगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोगंज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल राजू की पत्नी बेबी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है और मामले की जांच कर रही है। माधोगंज पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से तहरीर (शिकायत) ले ली गई है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर और लखनऊ में यार्ड रीमॉडलिंग-कई ट्रेनों के रूट बदले:गुवाहाटी-ओखा और कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस के रूट बदले, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल
    Next Article
    छात्र ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किया था सुसाइड:प्रयागराज में दोस्त की सहेली और ब्वॉयफ्रेंड कर रहे थे टॉर्चर, दोनों को जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment