Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई मेडिकल कॉलेज में 2 घंटे चला ऑपरेशन:26 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो की विशाल गांठ निकाली, सफल सर्जरी

    20 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग ने गुरुवार को एक जटिल ऑपरेशन कर 26 साल की महिला के पेट से10 किलो की गांठ निकाल दी। गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुई सर्जरी दोपहर 1 बजे तक चली। डॉक्टरों के अनुसार गांठ 26 सेंटीमीटर लंबी, 21 सेंटीमीटर चौड़ी और 13 सेंटीमीटर मोटी थी। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। सीटी स्कैन में दाएं अंडाशय में मिली थी बड़ी गांठ ग्राम पसनेर, बिलग्राम निवासी सत्य कुमार की पत्नी माया देवी पिछले लगभग एक वर्ष से पेट दर्द, पेट के असामान्य रूप से बढ़ने और कब्ज की समस्या से परेशान थीं। कई स्थानों पर इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने 3 अगस्त 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में परामर्श लिया। जांच के दौरान कराए गए सीटी स्कैन में महिला के दाएं अंडाशय में बड़ी गांठ होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि इस आयु वर्ग की महिलाओं में ऐसी गांठें सामान्यतः गैर-कैंसरयुक्त (बेनाइन) होती हैं। सभी आवश्यक जांच सामान्य आने के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। विशेषज्ञ टीम ने दो घंटे में पूरी की सर्जरी यह ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एम.एस. पोखरिया के नेतृत्व में किया गया। सर्जिकल टीम में सहायक आचार्य डॉ. शिव अंकित, सीनियर रेजिडेंट डॉ. पल्लवी ज्योतिर्मई, जूनियर रेजिडेंट डॉ. करुणा गुप्ता और डॉ. कीर्ति तिवारी शामिल रहे। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. मोहसिन खान ने संभाली, जबकि ओटी टेक्नीशियन सोनिया और नीरज ने ऑपरेशन में सहयोग किया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टीम को दी बधाई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई ने सफल ऑपरेशन पर पूरी सर्जिकल टीम को बधाई दी। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एम.एस. पोखरिया ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में शिक्षक के घर डकैती का खुलासा:शिक्षक के हिस्ट्रीशीटर साले ने डाला था डाका, पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा
    Next Article
    जौनपुर में 9 अगस्त को योगासन प्रतियोगिता:300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment