Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई से 16 साल की नाबालिग लापता:उन्नाव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, ₹3.40 लाख की नकदी-जेवर ले जाने का दावा

    20 hours ago

    1

    0

    हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उन्नाव निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पिता का दावा है कि किशोरी घर से ₹2.20 लाख के जेवर और ₹1.20 लाख नकद भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, घटना शनिवार 25 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे की है। आरोप है कि उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी इमरान पुत्र नूरबक्स किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की रिपोर्ट शाम 4:52 बजे दर्ज कराई गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी घर में रखे करीब ₹2.20 लाख के जेवर और ₹1.20 लाख नकद भी अपने साथ ले गई है। इस तरह कुल ₹3.40 लाख की नकदी और आभूषण गायब होने का दावा किया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी और आरोपित की तलाश के लिए सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने जल्द किशोरी को सकुशल बरामद करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को:जीआईसी में होगी, सीसीटीवी निगरानी; जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी जानकारी
    Next Article
    मोहनलालगंज में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment