Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहनलालगंज में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    21 hours ago

    1

    0

    मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव में शनिवार को एक 19 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान हुलासखेड़ा निवासी अमित की पत्नी सीमा (19) के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पति अमित ने पुलिस को बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता मनोज, जो बिजनौर थाना क्षेत्र के पश्चिम परवर निवासी हैं, अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पीड़ित पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मोहनलालगंज पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। मोहनलालगंज पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई से 16 साल की नाबालिग लापता:उन्नाव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, ₹3.40 लाख की नकदी-जेवर ले जाने का दावा
    Next Article
    मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:देवरिया में कई किश्तों में लिए 2.55 लाख रुपये, मोबाइल बंद होने पर हुआ एहसास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment