Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप:BSA अजित सिंह को हटाने की मांग, AAP ने DM को ज्ञापन दिया

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने बीएसए को तत्काल पद से हटाने की मांग तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया है कि जांच के बावजूद अजित सिंह अपने पद पर बने हुए हैं और अभिलेखों में हेरफेर कर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। पाठक ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बीएसए को तत्काल हटाकर किसी ईमानदार अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। आप ने विकास खंड संडीला, कछौना, भरखनी, सांडी और शाहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का आरोप है कि कंपोजिट ग्रांट के सत्यापन के नाम पर शिक्षकों से लगभग 20 प्रतिशत तक अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जो शिक्षक इस अवैध वसूली का विरोध करते हैं, उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्यों में भी अनियमितताओं का आरोप है। विशेष रूप से भरखनी ब्लॉक में पिछले तीन वर्षों (2023-24, 2024-25 और 2025-26) में कराए गए निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि कई कार्य अधूरे हैं, जबकि संबंधित अधिकारियों ने पूरी धनराशि निकाल ली है, जिससे स्कूलों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, जेम पोर्टल और टेंडर प्रक्रिया का पालन किए बिना चुनिंदा फर्मों से खरीद दिखाकर लाखों रुपये का गबन किया गया। ज्ञापन सौंपते समय अनिरुद्ध शुक्ला, दीपमाला मिश्रा, डॉ. रोशन मियां, कपिल त्रिवेदी, फिरोज सिद्दीकी, अंकुर बाबू, संगम तिवारी, शाहनवाज़, अनिल कुमार, जयप्रकाश मिश्रा और अहमद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मामले को लेकर जिले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, और अब सभी की नजर शासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में SIR के बाद 9 लाख वोटर्स घटे:शहर में अब 30.80 लाख मतदाता, सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा, कैंट में सबसे कम, देखें लिस्ट
    Next Article
    किसानों के लिए फार्मर आईडी जरूरी:डीएम ने कहा- सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment