Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में SIR के बाद 9 लाख वोटर्स घटे:शहर में अब 30.80 लाख मतदाता, सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा, कैंट में सबसे कम, देखें लिस्ट

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है। एसआईआर से पहले लखनऊ में 39,94,535 मतदाता थे। फाइनल लिस्ट के बाद 30,80,350 मतदाता है। शहर में 9,14,185 मतदाता कम हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया का 10 अप्रैल को अंतिम दिन था, जिसमें मतदाताओं को सूची मौका का अंतिम अवसर दिया गया। 1 जनवरी 2026 की आधार पर तैयार इस सूची में लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों का डेटा शामिल है। इसमें सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र 4,60,037 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा क्षेत्र बनकर सामने आया है। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 34.18 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। देखिए 2 तस्वीरें… 9 विधानसभा क्षेत्रों में चला व्यापक अभियान राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा गया और मृतक, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट नामों को हटाया गया। 10 अप्रैल को नागरिकों के पास यह अंतिम मौका था कि वे अपने नाम और अन्य विवरणों की पुष्टि कर लें। इसके बाद निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। जिसमें किसी भी प्रकार के बदलाव की गुंजाइश बेहद सीमित रही। 39.94 लाख से 27.94 लाख रह गए मतदाता SIR प्रक्रिया के तहत लखनऊ की नौ विधानसभा उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य, कैंट, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद और मोहनलालगंज में मतदाता सूची में बड़े स्तर पर संशोधन हुआ है। अभियान शुरू होने से पहले कुल मतदाता संख्या 39,94,535 थी, जो अब घटकर लगभग 27,94,397 रह गई है। उत्तर विधानसभा में सबसे अधिक करीब 1.91 लाख वोटर सूची से हटाए गए हैं, जबकि कैंट सीट पर लगभग 40 प्रतिशत यानी करीब 1.40 लाख मतदाता कम हुए हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी हजारों की संख्या में नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मिलाकर लगभग 12 लाख मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। तीन लाख नए मतदाताओं की एंट्री से बदला समीकरण SIR के दौरान केवल नाम हटाने की प्रक्रिया ही नहीं हुई, बल्कि नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया। फार्म-6 के माध्यम से करीब 3 लाख नए वोटर सूची में शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा नए मतदाता पश्चिम विधानसभा में करीब 55 हजार जुड़े हैं। इसके बाद सरोजनीनगर में लगभग 47 हजार, उत्तर में करीब 36 हजार और बख्शी का तालाब में 34 हजार नए वोटर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व, मध्य, कैंट, मलिहाबाद और मोहनलालगंज में भी हजारों नए मतदाता जोड़े गए हैं। SIR प्रक्रिया में क्या-क्या हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए कई स्तरों पर कार्य किया। इस प्रक्रिया में मृतक मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो लोग शहर छोड़कर जा चुके थे उन्हें सूची से बाहर किया गया और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर उन्हें हटाया गया। इसके साथ ही नए पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं और नए वोटर्स को जोड़ा गया। घर-घर सत्यापन, बूथ स्तर पर जांच, बीएलओ द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच जैसे कई चरणों से गुजरकर यह सूची तैयार की गई है। शहर के वोटर्स का पूरा आंकड़ा SIR से पहले कुल वोटर: 39,94,535 हटाए गए वोटर: 12,00,138 शेष वोटर: 27,94,397 नए जुड़े वोटर: 3,00,000 नेट कमी: 9,00,000 अंतिम सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DG फायर सर्विस ने उन्नाव सेंटर का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने और निर्माण कार्य की प्रगति पर जोर, 5 हजार का नगद इनाम दिया
    Next Article
    हरदोई शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप:BSA अजित सिंह को हटाने की मांग, AAP ने DM को ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment