Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट:अग्निवीरों को पुलिसभर्ती में रिजर्वेशन; अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा

    14 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। महिलाओं का अब अपने नाम पर गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 1% की छूट मिलेगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। 25 सितंबर से 1.80 लाख रुपए आय वाली महिलाओं का इसका लाभ मिलेगा। अभी 1.40 लाख रुपए तक कमाने वाली 9 लाख 22 हजार महिलाओं को 2100 रुपए मिल रहे हैं। अब इस योजना से 6 लाख और महिलाओं को फायदा होगा। पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। किसानों के लिए नया बिजली निगम प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। ये बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर जाएंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत गरीब परिवारों को शिरडी, माता वैष्णो देवी और अमृतसर की यात्राएं करवाई जाएंगी। जानिए, बजट में किसे क्या मिला… महिलाएं -1.80 लाख आय वाली महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2,100 महीना मिलेंगे। - अपने नाम पर वाहन खरीदने पर टैक्स में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। - लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर व पिहोवा में 7 नए महिला थाने बनेंगे। - पिंक कैब योजना के तहत वाहन चलाने का ट्रेनिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए 10 लाख तक का लोन मिलेगा। - एक हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले-स्कूल और 'सक्षम आंगनवाड़ी' के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। - महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गुरुग्राम में 'नारी मंडपम' स्थापित होगा। - उचित मूल्य की 4 हजार नई दुकानों के आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण। - महिला-समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू होगी। - 3 लाख लखपति दीदी बनाई जाएंगी। अब तक 4,83,361 महिलाओं की पहचान हुई। - 3 राज्य उद्यमिता विकास संस्थानों में 30% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित। - अभी छात्राओं के लिए 273 बसें हैं, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 500 कर दी जाएगी। युवा/स्टूडेंट्स - ₹6 करोड़ की लागत से 6 मोबाइल स्किल लैब बनाई जाएंगी। - एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। - पीएम सुगम योजना के अंतर्गत सोनीपत व कुरुक्षेत्र में 'हाई-एंड-स्पोक' ITI क्लस्टर बनेंगे। - ₹50 करोड़ से सेंटर बनेगा, जहां काम सीखने की ट्रेनिंग दी जाएगी और नए तरीके खोजे जाएंगे। - ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने वाले छात्रों को हर महीने ₹2000 मिलेंगे। - करनाल, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और पलवल में 5 नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। - ग्रामीण एरिया के 20,000 से ज्यादा युवाओं को काम सीखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। - वैध रूट से विदेश में गए युवाओं की मृत्यु होने पर परिवार को वित्तीय सहायता। - विदेश जाने से पहले युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा। - हरियाणा पुलिस की नियुक्तियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा। - HSSC के परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए वेब पोर्टल खोला जाएगा। खिलाड़ी - मिशन ओलिंपिक 2036 योजना के अंतर्गत प्रतिभा खोज अभियान शुरू होगा। - फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 'फिट हरियाणा अभियान' 30 सितंबर 2026 से शुरू होगा। - राजीव गांधी खेल परिसर, दौलताबाद को राज्य का पहला पैरा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। - कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद व पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम। - खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए इंटरनेशनल खिलाड़ियों की होगी नियुक्ति। - हर जिले में एक खेलो इंडिया लघु केंद्र बनेगा, जो किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी को सौंपा जाएगा। - हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। किसान -देसी कपास की खेती पर प्रोत्साहन राशि ₹3,000 की बजाय ₹4,000 प्रति एकड़ होगी। -धान छोड़कर दाल-तिलहन-कपास उगाने पर ₹2,000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस। -10 मंडियों में ऑर्गेनिक उत्पादन के लिए जगह मिलेगी। -सीएम बागवानी बीमा योजना में फल व सब्जियों-मसालों पर मुआवजा बढ़ेगा। -सिंगल बड तकनीक से गन्ना बिजाई पर ₹5,000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि। -मधुमक्खी पालन भी मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल होगी। -प्रदेश में 7 वेटरनेरी डिस्पेंसरी और 4 गवर्नमेंट वेटरनेरी अस्पताल खुलेंगे। -हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा। -रेवाड़ी और अंबाला में 5 लाख लीटर क्षमता के 2 नए मिल्क प्लांट बनेंगे। -8 नई एकीकृत खाद्य लैब बनेंगी। करनाल में दुग्ध व खाद्य परीक्षण लैब बनेगी। कर्मचारी - औद्योगिक श्रमिकों की वार्षिक मुफ्त स्वास्थ्य जांच। - पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुफ्त इलाज व दवाइयां। - श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय। - केंद्रीय बलों के शहीद के परिवारों को ₹10 लाख अनुग्रह राशि। - सैनिक/अर्धसैनिक कल्याण निगम की स्थापना स्वास्थ्य - 18 जिलों में सीटी स्कैन, 7 जिलों में एमआरआई मशीन लगेंगी। - फरीदाबाद जिला अस्पताल 200 से 400 बिस्तर में अपग्रेड होगा। - सोनीपत व रेवाड़ी जिला अस्पताल 200 से 300 बिस्तर में अपग्रेड होंगे। - बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में आईयूष वेलनेस सेंटर का निर्माण। - सभी 23 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसी स्टोर खुलेंगे। - फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और जींद में 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। - 9 प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में अपग्रेड होंगे। - 100 नए स्वास्थ्य उपकेन्द्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे। - यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और करनाल में 25 नए आयुष औषधालय बनेंगे। - 50 नई एंबुलेंस, 150 बाइक एंबुलेंस और 157 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आएंगी। - मानेसर के ईएसआईसी अस्पताल को 200 बिस्तर में अपग्रेड करके नया मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इंडस्ट्री - 'लैंड ऑन लीज' पॉलिसी के तहत औद्योगिक प्लॉट लीज पर दिए जाएंगे। - फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और झज्जर में कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट बनेंगे। - छोटे व्यापारियों के लिए आग, चोरी से सुरक्षा के लिए बीमा योजना शुरू होगी। - राई में देश का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा। - गुरुग्राम, खरखौदा व पिंजौर में स्थापित होगी डेपिंग सिटी। - पानीपत में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट बनेगा। - ओबीसी श्रेणी के प्लॉट धारकों को प्लॉट लागत में 10% की छूट मिलेगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर करनाल, जींद, डबवाली, लाडवा, लोहारू, उचाना और कुरुक्षेत्र में नए विश्राम गृह। - 5,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधारिकरण होगा। - गुरुग्राम-पटौदी रोड 6 लेन और फरुखनगर बाईपास तैयार होगा। - 18 नए आरओबी और 12 आरयूबी बनेंगे। - पंचकूला के पिंजौर में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। - करनाल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट तैयार होगा। - पिंजौर में मॉडर्न फिल्म सिटी बनेगी। करनाल के हसनपुर गांव में में डियर पार्क बनेगा। बजट से जुड़ी तस्वीरें… बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग, ईरानी हमले में भारतीय की मौत:ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला हुआ था; भारत में 2 दिन में 760+ फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    ‘तबाही’ लेकर आया यश का टॉक्सिक, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मचाएगा धमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment