Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा का नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार:झारखंड से लाकर अखाड़ों में सप्लाई किया; कोर्ट भगोड़ा घोषित कर चुकी, 3 साल से फरार था

    3 hours ago

    1

    0

    रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31) को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रॉन्च और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली और हरियाणा के अखाड़ों में पहलवानों को अफीम सप्लाई करता था। झारखंड के राजेश नाग से उसे ये अफीम मिलती थी। इससे पहले झारखंड पुलिस राजेश नाग को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अमित 2013 में नेशनल कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। इसके बाद कुश्ती छोड़कर नशे के धंधे में उतर गया। उस पर झारखंड के धुर्वा थाने में NDPS एक्ट में मामला दर्ज है, 6 दिसंबर 2023 को अपराधी घोषित किया गया। कोर्ट से भगोड़ा घोषित करने के बाद ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमित श्योराण पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से दबोचा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्राइम ब्रांच से अमित के रानीबाग-पीतमपुरा एरिया से आने की सूचना मिली थी। यहां वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने वाला था। इसके बाद 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास उसकी घेराबंदी की गई। अमित के वहां पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया, दिल्ली पुलिस ने अब उसे झारखंड पुलिस को सौंप दिया है। अब जानिए…अमित के ड्रग नेटवर्क से जुड़ने की कहानी अमित ने 2008 में कुश्ती शुरू की: अमित का जन्म 1994 में रोहतक के एक साधारण परिवार में हुआ था। 14 साल की उम्र में 2008 में कुश्ती शुरू की थी। इसके बाद कई साल लगातार प्रैक्टिस की और कई स्टेट व नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। नेशनल लेवल पर ब्रॉन्ज मेडल जीता: पुलिस पूछताछ में सामने आया, अमित 2013 में कन्याकुमारी में हुई नेशनल कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद कुछ सालों तक उसने कुश्ती जारी रखी। फिर दिल्ली के बार और नाइट क्लब में बाउंसर की नौकरी करने लगा। रांची में नशा तस्करों की जुड़ा: पुलिस के अनुसार, इसके बाद अधिक पैसा कमाने के लालच में ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़ गया। इस धंधे में वो पहले रंजीत नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया। रंजीत ने उसे रांची में अफीम तस्करों से मिलवाया। यहां से उसने अफीम खरीदकर हरियाणा, दिल्ली के अखाड़ों में सप्लाई की। अमित का साथी गिरफ्तार हो चुका: सूत्रों की मानें तो ये अफीम उसे तस्कर राजेश नाम से मिलती थी, मामले में 20 अप्रैल 2023 को राजेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से 492 ग्राम अफीम मिली थी। वहीं, अमित पर हत्या, हत्या की साजिश, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में:आयुष शेट्‌टी भी अगले दौर में, सात्विक-चिराग को वॉकओवर मिला
    Next Article
    जोश टंग ने छुआ बड़ा मुकाम, WTC 2025-27 में 50 विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज, अब निशाने पर ब्रॉड का रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment