Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा कांग्रेस कैंडिडेट ने 34 MLA संग पहुंच किया नामांकन:राज्यसभा के लिए राहुल गांधी ने नाम सुझाया; CM के साथ पहुंचे BJP उम्मीदवार, तीसरे नाम पर भी चर्चा

    14 hours ago

    1

    0

    हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट संजय भाटिया ने अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी रहे। उधर, कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। यह उनका पहला चुनाव होगा। बीजेपी कैंडिडेट नामांकन भरने के बाद बौद्ध ने भी विधानसभा भवन पहुंचकर अपना नामांकन किया। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सहित कांग्रेस के 34 विधायक मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस ऑफिस में कर्मवीर बौद्ध ने नामांकन पत्र भरा। बताया जा रहा है कि हरियाणा के एक सीनियर आईएएस उन्हें पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया। इसके बाद राहुल गांधी ने ही उनका नाम हरियाणा से राज्यसभा सदस्य के लिए सुझाया। उधर, दोपहर को चर्चा शुरू हुई कि सतीश नांदल राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार हो सकते हैं। सतीश नांदल को सभी काम छोड़ तुरन्त प्रभाव से चंडीगढ़ बुलाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह से निवास पर उनकी मुलाकात हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, सतीश आज सबसे बाद में तीसरे और अंतिम प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर सकते हैं। भाजपा के रणनीतिकार उनके नामांकन के लिए भी जरूरी कागजात तैयार करने में जुटे हैं। नामांकन का समय आज 3 बजे तक है। जानिये कौन हैं कर्मवीर बौद्ध… एडीओ के पद से रिटायर हुए, पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में तैनात : कर्मबीर बौद्ध हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। वे हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 4 साल पहले प्रशासनिक अधिकारी (एडीओ) के पद से सेवानिवृत्त हुए। इनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट हैं। कर्मवीर, सचिवालय में खरीद-फरोख्त को देखते थे और केयरटेकर रहे। सस्पेंड हुए तो बिना प्रमोशन ही रिटायर हुए : कर्मबीर बौद्ध हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 4 साल पहले एडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कर्मवीर सचिवालय में खरीद-फरोख्त को देखते थे, केयरटेकर थे। एक बार कुछ पंगा पड़ गया। आरोप-प्रत्यारोप लगे तो फिर कथित तौर पर स्टोर में आग लगी गई। इसके बाद तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी ने इनको सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद आगे कोई प्रमोशन नहीं हुआ और ये एडीओ के पद से ही सेवानिवृत्त हो गए। किभी गुट या खेमें से जुड़ाव नहीं, इसलिए प्रबल दावेदार : कर्मवीर सिंह बौद्ध कांग्रेस में किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार माना जा रहा है। अब जानिये…बौद्ध को प्रत्याशी बनाने की बड़ी वजह एससी समाज से, IPS पूरन केस के आंदोलन में अगुवा रहे पहली, वे एससी समाज से हैं। दूसरा, वो हरियाणा सिविल सचिवालय में एडीओ रह चुके हैं। वो अनुसूचित समाज, वंचितों और कर्मचारियों की आवाज उठाने का काम करते रहे हैं। तीसरा, वो बीते साल हरियाणा की राजनीति में भूचाल ला देने वाले आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में कथित आंदोलन के वे अगुवा रहे। इनसे सबसे जरूरी बात यह रही कि वे काफी समय से राहुल गांधी की टीम के संपर्क में हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी राहुल के कार्यक्रमों की तस्वीरें दिखती हैं। बौद्ध को राहुल तक हरियाणा के आईएएस ने पहुंचाया कर्मबीर बौद्ध को राहुल गांधी तक पहुंचाने में हरियाणा के एक सीनियर आईएएस अधिकारी की अहम भूमिका बताई जा रही है। अभी ये अधिकारी एसीएस लेवल के हैं और एससी समाज से संबंध रखते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इनके अच्छे संबंध हैं। उन्ही के जरिए बौद्ध की कांग्रेस में एंट्री कराई गई है। ये भी बताया जा रहा है कि इन आईएएस के परिवार में 22 के करीब आईएएस और पीसीएस अधिकारी है। अब भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया के बारे में जानिए…. यहां समझिए हरियाणा राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित…. किरण चौधरी और रामचंद्र जागड़ा का कार्यकाल हो रहा पूरा राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा की खाली हो रही ये दोनों सीटें भाजपा के पास हैं। राम चंद्र जांगड़ा मार्च 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे। उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक है। वे निर्विरोध चुने गए थे। वहीं, किरण चौधरी 27 अगस्त 2024 को राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध सांसद चुनी गई थीं। यह सीट दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दीपेंद्र ने रोहतक से सांसद बनने के बाद इस्तीफा दिया था। जीतने के लिए कम से कम 31 कोटा वोट चाहिए हरियाणा विधानसभा में कुल 90 वैध मत हैं, जिनमें भाजपा के 48, कांग्रेस के 37, निर्दलीय 3 और इनेलो के 2 वोट शामिल हैं। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, और जीत का कोटा निकालने का फॉर्मूला है: कुल वैध मत ÷ (रिक्त सीटें + 1) + 1, यानी (90 ÷ 3) + 1 = 31। इसका मतलब है कि किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 31 कोटा वोट चाहिए। पहले राउंड में ये बन रही स्थिति पहले राउंड में, भाजपा और कांग्रेस 1-1 उम्मीदवार उतारती है, तो भाजपा अपने एक उम्मीदवार को 31 वोट देकर जिता सकती है, जिसके बाद उसके पास 17 वोट बचेंगे। वहीं, कांग्रेस अपने उम्मीदवार को 31 वोट देकर आसानी से जिता सकती है, जिसके बाद उसके पास 6 वोट बचेंगे। इस गणित के अनुसार, पहली सीट भाजपा और दूसरी सीट कांग्रेस की लगभग पक्की दिखती है। निर्दलीय के लिए ये बन रही स्थिति भाजपा के पास 17, कांग्रेस के पास 6, निर्दलीय 3 और इनेलो के पास 2 वोट शेष बचते हैं, जिनका कुल योग 28 होता है, जो कि जीत के लिए आवश्यक 31 के कोटे से कम है। यदि निर्दलीय (3) और इनेलो (2) भाजपा के साथ चले जाएं, तो भी भाजपा के पास केवल 22 वोट होंगे, जो कि 31 से कम हैं। अगर कांग्रेस के 6 वोट भी हथिया ले, तो भी कुल 28 वोट ही होंगे। इसलिए, भाजपा को दूसरी सीट जीतने के लिए 9 क्रॉस वोट चाहिए होंगे, जिससे उसके पास 17 + 3 + 2 + 9 = 31 वोट हो जाएंगे। एक-एक उम्मीदवार उतारा तो वोटिंग की जरूरत नहीं संवैधानिक मामलों के जानकार एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस अपना एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारती है, तो वोटिंग की जरूरत नहीं होगी। नाम वापसी के अंतिम दिन ही दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अगर भाजपा एक अन्य प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो वोटिंग करानी पड़ेगी। हालांकि इसके लिए भाजपा को क्रॉस वोटिंग की जरूरत पड़ेगी। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... मनीषा केस में अगुवा रहे पूर्व सरपंच बोले-राज्यसभा चुनाव लड़ूंगा:3 विधायकों का समर्थन, 7 से जुटा लेने का दावा; हरियाणा में 2 सीटों पर होगा चुनाव हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए आईएएस पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है, जबकि असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सेक्रेटरी गौरव गोयल को दी गई है। नामांकन 5 मार्च तक होगा। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे नीतीश:एक ही गाड़ी में बैठे थे CM, नितिन नवीन और शाह; JDU ऑफिस में तोड़फोड़
    Next Article
    दुबई में फंसे लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, रहने और खाने का फ्री व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment