Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा ने बजाया ढोल:कोतवाल ने 'राणा जी मुझे माफ करना' गाने पर किया डांस, पुलिस ने खेली कपड़ा फाड़ होली

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइंस, थानों और पुलिस चौकियों में दिनभर रंगों की धूम रही। इस दौरान एसपी, एसपी सिटी और एसपी देहात समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ होली की मस्ती में डांस किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा खुद ढोल बजाते नजर आए। जिले भर का पुलिस अमला होली के रंगों में डूबा रहा, जहां अधिकारी और सिपाही के बीच कोई दूरी नहीं दिखी। पुलिस के जवानों ने अधिकारियों को पूरी तरह रंगों से सराबोर कर दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। एसएसपी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध हिंदू सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, क्षेत्राधिकारी और पुलिस परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस लाइंस के अलावा शहर कोतवाली, सिविल लाइन, नई मंडी कोतवाली, मंसूरपुर, छपार और खतौली थानों में भी दिनभर पुलिस होली की धूम रही। पुलिसकर्मियों ने डीजे और ढोल की थाप पर हिंदी फिल्मों के गीतों पर जमकर डांस किया। दोपहर होते-होते यह उत्सव 'कपड़ा फाड़' होली में बदल गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में महिलाओं ने हुरियारों पर बरसाए लट्ठ:50 फीट ऊंचे खंभे पर बंधी पोटली, खोलने की कोशिश कर रहे पुरुष
    Next Article
    24 घंटे में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:भदोही में ज्वेलरी और 39 हजार नकद बरामद, होली पर बंद घर को बनाया था निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment