Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में भाई के संस्कार में आए NRI की मौत:कुरुक्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तेज थी रफ्तार; भाभी मौजूदा सरपंच

    3 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व सरपंच के संस्कार में जर्मनी से आए उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूर्व सरपंच का भाई अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपनी स्कॉर्पियो में घर आ रहा था। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 90 डिग्री तक घूम गई। इसमें कार चला रहे पूर्व सरपंच के भाई NRI गुरदीप सिंह (60) ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बैठे गांव के ही जगविंदर सिंह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनके शव को बाहर निकाला। साथ ही घायल जगविंदर को भी बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है। 2 दिन पहले हुई थी पूर्व सरपंच की मौत गुरदीप सिंह मूलरूप से पिहोवा के सतौड़ा गांव के रहने वाले थे। 2 दिन पहले उनके भाई पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की मौत हो गई थी, उन्हीं के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरदीप सिंह जर्मनी से लौटे थे। अभी उनकी भाभी सुरजीत कौर गांव सतौड़ा की मौजूदा सरपंच हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी इजरायली संसद, कई मिनटों तक तालियां बजाते रहे सांसद; 'मोदी-मोदी' के लगे नारे
    Next Article
    दिल्ली पुलिस को फिर रोका गया:यूथ कांग्रेस वर्कर को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, दिन से चल रहा हाई वोल्टेड ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment