Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा विधानसभा में बुढ़ापा पेंशन पर हंगामा:CM बोले- मेरे पास कांग्रेस के घोटालों की फाइल; विनेश मंत्री से बोलीं- तालाब पार करके दिखाओ

    19 hours ago

    1

    0

    हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र की आज (24 फरवरी) तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। सत्र की शुरुआत में ही पेंशन को लेकर हंगामा हुआ। कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन वेरिफाई कराने के नाम पर रोकी गई। इसके जवाब में मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि डेथ केस की वजह से ऐसा हुआ। इसके बाद IDFC फर्स्ट बैंक के घोटाले का मामला उठा। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि सम्मूर्ण राशि हमारे खातों में जमा हो गई है। 556 करोड़ रुपए मूल और 22 करोड़ रुपए ब्याज का भी आ गया है। हमने 24 घंटे के भीतर रिकवरी कर ली है। ये पूरा मामला चंडीगढ़ बैंक की शाखा के लोअर क्लास के कर्मचारियों ने मिलीभगत करके अंजाम दिया। इसी दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा। कहा कि हमारी सरकार एक-एक पाई का हिसाब रखती है। पहले की सरकारों में तो घोटालों की फाइलों को भी दबा दिया जाता था। मेरे पास कई फाइलें हैं। सीएम के इस बयान को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया। उधर, जींद के रामराय गांव में स्वीमिंग बनाने की मांग के सवाल पर जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की खेल मंत्री गौरव गौतम से बहस हो गई। खेल मंत्री ने कहा कि इसका कोई प्रस्ताव नहीं है। इस पर विनेश ने कहा कि आप मेरे सामने तालाब पार करके दिखाएं, दावा छोड़ दूंगी। बुढ़ापा पेंशन पर जमकर हंगामा, कांग्रेस विधायक-मंत्री बेदी भिड़े बजट सत्र की शुरुआत में कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने पूछा कि कितने लोगों की वृद्धावस्था पेंशन वेरिफाई कराने के नाम पर रोकी गई। 2024 के बाद कितनी पेंशन रोकी गई। इसका क्या पैमाना है? इसका मंत्री कृष्ण बेदी ने जवाब दिया कि बुढ़ापा पेंशन में डेथ केस की वजह से 78 हजार पेंशन कटी हैं। अपात्रता पाए जाने पर 5 हजार से ज्यादा पेंशन कटी है। बहुत सी विधवा अब बुढ़ापा पेंशन में कनवर्ट हुई हैं। विधायक ने टोकते हुए कहा- इतना टाइम वेस्ट करने की जरूरत नहीं। सिर्फ यह बताएं कि कितनी पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रोकी हैं। इस पर बेदी बोले-तसल्ली तो बैठानी पड़ेगी। अखबारों में जनता को गुमराम करते हैं। इसलिए सारे आंकड़े दिए हैं। इसके बाद CM नायब सैनी खड़े हुए। बोले- विपक्ष ने बुजुर्गों के बीच अफवाह फैलाकर पाप किया है। हम तो उनका सम्मान बढ़ा रहे हैं, पेंशन बढ़ा कर। मंत्री ने सही जवाब दिया है कि अगर कोई शिकायत आती है तो सरकार की जिम्मेदारी है जांच कराना। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सीएम को जवाब देने की कोशिश की तो स्पीकर उन्हें रोक दिया। विनेश बोलीं- मंत्री न तो फोन उठाते हैं और न मिलते हैं इससे पहले जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की खेल मंत्री गौरव गौतम से गांव रामराम में स्वीमिंग पूल को लेकर बहस हुई। विनेश ने पूछा- क्या गांव रामराय में स्विमिंग पूल के लिए दो एकड़ भूमि दान दी गई थी। क्या वहां स्विमिंग पूल निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि नहीं, तो उसके क्या कारण हैं? मंत्री गौरव गौतम ने जवाब दिया-पूल का निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। यह व्यवहारिक नहीं है। विनेश ने कहा- आप बताएं व्यवहारिक क्यों नहीं है। यहां रोज 250-300 बच्चे प्रैक्टिस करते हैं। बच्चे तालाब में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्हें एलर्जी हो रही है। मंत्री जी आप मेरे साथ चलें-एक बार तैर कर तालाब पार करें। मैं कहती हैं-यदि मंत्री को अस्पताल में भर्ती न होना पड़े तो मैं दावा छोड़ दूंगी। इस पर स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि विनेश जी, आप सिलेक्टेड बच्चों का प्रस्ताव लाएं, उन पर विचार करेंगे। विनेश ने कहा-मंत्री न तो फोन उठाते हैं और न मिलते हैं। मंत्री गौतम ने कहा-मेरे से तो हजारों लोग आकर मिलते हैं। इस पर विनेश ने कहा-इन हजारों में मेरा नाम नहीं है। इस पर स्पीकर ने कहा-मंत्री जी, आप बुलाइए विधायक जी को और चाय पिलाएं। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च विधानसभा की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे पेंशन, नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया। कांग्रेसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेसी अपने हाथों में विभिन्न मांगों के पोस्टर भी लिए हुए थे। IDFC बैंक घोटाले में पंचकूला ACB ने दर्ज की FIR:DSP करेंगे 590 करोड़ रुपए की हेराफेरी की जांच; दो बैंकों से जुटा रहे रिकॉर्ड… विभानसभा की कार्यवाही के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस की किसान महाचौपाल, राहुल-खड़गे भोपाल पहुंचे:भारत-यूएस डील के खिलाफ प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, ACP और विधायक परमार के बीच तीखी बहस
    Next Article
    ‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने शहर में’- मंडे टेस्ट में कौन निकला आगे?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment