Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।इस वारदात में आरोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक कुमार मंगलवार रात सबसे पहले अपनी एक बहन पुष्पा के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसके बाद वह अपनी दूसरी बहन शकुंतला के घर गया, जहां उसने शकुंतला और उसके पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल जीजा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेक कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Next Article
    UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment