Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब तक गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और मौजूदा पेराई सत्र में भी गन्ना मूल्य का 94 प्रतिशत से अधिक भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 3.25 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य सीधे किसानों के खातों में भेजा गया है। मौजूदा पेराई सत्र में भी 94 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि प्रदेश की 99 चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कर दिया है।बयान के अनुसार, इन प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के गन्ना किसानों की औसत आय में प्रति हेक्टेयर 40,720 रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गन्ना विकास विभाग के मुताबिक, पेराई क्षमता को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए चार नई चीनी मिलों की स्थापना की गई है। इसके अलावा बंद हुई सात चीनी मिलों को फिर से शुरू किया गया है और 44 चीनी मिलों की पेराई क्षमता का विस्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
    Next Article
    Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment