Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana में INDIA Bloc का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

    1 day ago

    1

    0

    चंडीगढ़/गुरुग्राम, आठ अक्टूबर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘‘वोट बचाओ, देश बचाओ’’ अभियान के तहत ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने दिल्ली में अपने राष्ट्रीय नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ‘‘काला दिवस’’ भी मनाया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद जब निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा सांसदों पर लाठीचार्ज किया गया। पंचकूला में दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक चंद्र मोहन, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान सहित कई नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में समर्थकों ने नारे लगाए और लोकतांत्रिक अधिकारों तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।दत्त ने कहा कि ‘‘वोट बचाओ, देश बचाओ’’ केवल कांग्रेस का अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले हर नागरिक का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने समर्थकों से अभियान को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक ले जाने तथा लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है और इसके लिए कांग्रेस तथा ‘इंडिया’ गठबंधन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।अंबाला में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस और पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जितनी देर कुमार पद छोड़ने में करेंगे, आंदोलन उतना ही तेज होगा। हुड्डा ने अंबाला में मार्च में हिस्सा लिया।प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें कुमार के इस्तीफे तथा चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का ‘‘वोट चोरी और निर्वाचन आयोग के कामकाज में अनियमितताओं’’ के खिलाफ संघर्ष तेज होगा। उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राथमिकी और पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता।गुरुग्राम में भी प्रदर्शनकारियों ने कामन सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से अग्रवाल धर्मशाला चौक तक मार्च निकाला और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए ‘‘वोट चोरो, सत्ता छोड़ो’’ का नारा लगाया। पानीपत के पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल शाह ने भाजपा पर लोकतंत्र और वोट चुराने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है और आंदोलन सड़कों से संसद तक जारी रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची से नाम हटाए गए और फर्जी वोट जोड़े गए। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।माकपा के पूर्व प्रदेश सचिव सुरेंद्र मलिक और जिला सचिव उषा सरोहा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मजदूरों, किसानों और आम लोगों के मतदान के अधिकार को कमजोर कर रही है। माकपा नेता ईश्वर सिंह ने निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ दल की कठपुतली बनने का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद
    Next Article
    Delhi Traffic Police के कैमरों ने हर मिनट काटे 10 चालान, वसूली की दर बेहद कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment