Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिसार जेल से थोड़ी देर में बाहर आएगा रामपाल:दिल्ली नंबर की डिफेंडर गाड़ी पहुंची, सोनीपत जाने की चर्चा; 11 साल बाद मिली जमानत

    6 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहा रामपाल 11 साल 4 माह बाद आज जेल से बाहर आएगा। हत्या के 2 मामलों में कोर्ट के आदेश के बाद 5-5 लाख रुपए के बेल बॉन्ड जमा कराए गए। कोर्ट में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से उसकी रिहाई की प्रक्रिया तेज हुई। दिल्ली नंबर की एक डिफेंडर गाड़ी जेल में पहुंच गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रामपाल कुछ ही देर में जेल से बाहर आएगा। चर्चा है कि रामपाल यहां से सीधे सोनीपत आश्रम जा सकता है। इसे देखते हुए कई नाकों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि, सतलोक आश्रम मामले में लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने रामपाल को दोषी ठहराया था। इस केस में करीब 425 गवाह बनाए गए थे, जिनमें से 58 की गवाही अहम रही। कोर्ट ने सुनवाई के बाद हत्या सहित अन्य धाराओं में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। देशद्रोह से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद रामपाल की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हुआ। पहले जानिए वो मामला, जिसमें रामपाल को मिली जमानत 2014 में हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में पुलिस और रामपाल समर्थकों के बीच टकराव हुआ था। इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में रामपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सतलोक आश्रम मामले में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने रामपाल को दोषी ठहराया था। इस केस में करीब 425 गवाह बनाए गए थे, जिनमें से 58 की गवाही अहम रही। कोर्ट ने सुनवाई के बाद हत्या सहित अन्य धाराओं में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब देशद्रोह के मामले में जमानत मिलने और बेल बॉन्ड जमा होने के बाद उसकी रिहाई संभव हुई। रामपाल की जेल से रिहाई का रास्ता ऐसे हुआ साफ… सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष के वकीलों में हुई तीखी बहस सतलोक आश्रम प्रकरण में लंबे समय से जेल में बंद आश्रम प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब 11 साल से अधिक समय से हिरासत में चल रहे रामपाल को अदालत ने नियमित जमानत देने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष और बचाव पक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अदालत ने लंबी कैद, उम्र और ट्रायल में देरी को अहम आधार मानते हुए यह फैसला सुनाया। सरकारी वकील ने जमानत का किया कड़ा विरोध सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी पर बेहद गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए रामपाल ने अपने समर्थकों को इकट्ठा किया, जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया, गोलीबारी की और पेट्रोल बम तक फेंके। सरकारी पक्ष का कहना था कि इस पूरे घटनाक्रम में कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हुआ और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। ऐसे में आरोपी को जमानत देना उचित नहीं होगा। रामपाल के वकील ने लंबी कैद, उम्र और ट्रायल का दिया हवाला वहीं, रामपाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने इन दलीलों का जवाब देते हुए कहा कि आरोपी पिछले 8 दिसंबर 2014 से लगातार जेल में बंद है और 11 साल से अधिक समय से हिरासत झेल चुका है। उन्होंने अदालत को बताया कि मामले में 900 से अधिक आरोपी हैं, जिनमें से अधिकांश को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इतना ही नहीं, जिन धाराओं में रामपाल पर आरोप हैं, उन्हीं धाराओं में शामिल कई सह-आरोपियों को भी राहत मिल चुकी है। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि मामले में कुल 425 गवाह हैं, लेकिन अब तक केवल 58 गवाहों की ही गवाही हो पाई है। इससे साफ है कि ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है। ऐसे में आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में रखना न्यायसंगत नहीं होगा। साथ ही, उन्होंने रामपाल की उम्र करीब 75 वर्ष बताते हुए स्वास्थ्य और मानवीय आधार पर भी जमानत की मांग की। हाईकोर्ट ने रामपाल के वकील की दलील को सही माना दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले पर विचार करते हुए कहा कि आरोपी लंबे समय से हिरासत में है और ट्रायल की प्रक्रिया काफी धीमी है। अदालत ने यह भी माना कि बड़ी संख्या में सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला जमानत देने के योग्य बनता है। कोर्ट ने जमानत पर सख्त शर्तें भी लगाई अदालत ने अपने आदेश में कहा कि रामपाल को नियमित जमानत पर रिहा किया जाए। साथ ही, अदालत ने सख्त शर्तें भी लगाई हैं। रामपाल को निर्देश दिया गया है कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार की भीड़ इकट्ठा करने या ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे, जिससे कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका हो। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जमानत की शर्तों का उल्लंघन होता है या आरोपी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो राज्य सरकार को उसकी जमानत रद्द कराने की पूरी छूट होगी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं....
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना परीक्षा डॉक्टर बन गए व्यापमं के बर्खास्त छात्र:16-16 लाख में MBBS की डिग्रियां देने का आरोप, सामने आया बाबू का ऑडियो
    Next Article
    खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना वायरल, ‘चश्मा लगाके हीरो लागेला’ ट्रेंड में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment