Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हूती बोले-सऊदी ने 14 भारतीयों वाले जहाज पर हमला किया:यमन की सेना ने सभी को सुरक्षित बचाया, लाल सागर में रेस्क्यू किया

    21 hours ago

    1

    0

    यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज पर हमला किया। यह अटैक लाल सागर में जुकर द्वीप के पास हुआ। हूतियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने X पर पोस्ट कर बताया कि, यमन की सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सऊदी अरब की ऐसी कार्रवाइयों को रोकने की अपील की। सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भारतीय नागरिकों के सुरक्षित बचाए जाने के हूतियों के दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सऊदी-हूती संघर्ष में अब तक 2 भारतीयों की मौत सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों में अब तक दो भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। 10-11 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई थी। वहीं, 21 अक्टूबर को दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में भी एक भारतीय की जान गई। दम्माम एयरपोर्ट हमले में दो अन्य भारतीय घायल हुए थे। इसके अलावा, शैबा ऑयल फील्ड में ड्रोन का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था। भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमलों के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है। सऊदी अरब और हूतियों की दुश्मनी क्यों है इस संघर्ष की शुरुआत यमन के गृहयुद्ध से हुई। यमन में हूतियों ने 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई देशों के साथ मिलकर उनके खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। सऊदी अरब चाहता था कि यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार दोबारा सत्ता में आए और हूतियों का कब्जा खत्म हो। इसके बाद कई साल तक यमन में हवाई हमले होते रहे। लेकिन हूतियों को पूरी तरह पीछे धकेलने में सऊदी गठबंधन कामयाब नहीं हो पाया। हूती अब भी यमन के बड़े हिस्से में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। उनकी लड़ाई का असर अब सऊदी अरब की सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। खबर अपडेट हो रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेलेंस्की को अमेरिकी अफसरों ने बंद कमरे में फटकार लगाई:कहा- ट्रम्प आपसे बहुत नाराज हैं, यूक्रेनी राष्ट्रपति को सफाई देनी पड़ी
    Next Article
    ईरान ने 24 घंटे में 7 जहाजों को नुकसान पहुंचाया:चार पर एक साथ हमला; जंग के बाद होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही 99% घटी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment