Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल की खिड़की से झील में गिरी बच्ची, मौत:दिल्ली से उदयपुर घूमने आया था परिवार, पिता गोद में शव लेकर घर रवाना

    6 hours ago

    1

    0

    उदयपुर के जगत निवास होटल की खिड़की से दो साल की बच्ची पिछोला झील में गिर गई। झील में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। घंटाघर थाने के ASI ईशाक मोहम्मद ने बताया- नई दिल्ली के फतहपुर बेरी असोला निवासी सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और 2 साल की बेटी धीमही के साथ उदयपुर घूमने आए थे। वे जगत निवास होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह दूसरी मंजिल पर ब्रेकफास्ट करने आए। वे नाश्ता लेने आगे बढ़े तभी पीछे से बच्ची होटल की गोखड़े (खिड़की) से झील में गिर गई। लोग बच्ची को झील से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना होटल जगत निवास झील के बगल में ही बना हुआ है। बच्ची के शव का एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन बेटी का शव लेकर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हो गए। …………………………… ये खबर भी पढ़ें बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, मौत-VIDEO:चबूतरे से टकराकर नीचे गिरी, सुसाइड नोट में लिखा- पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं उदयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में मंडी-धर्मपुर NH पर लैंडस्लाइड:2 दिन बाद भारी बारिश, आज 7 जिलों में यलो अलर्ट, मानसून सीजन में नॉर्मल से 8% कम बरसात
    Next Article
    अभिजीत दीपके को टाइफाइड हुआ:कहा- मेरा इलाज चल रहा है; प्रदर्शनकारियों का जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment