Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया:हत्या कर झाड़ियों में फेंका, 2 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी, लोगों ने पहनाई जूते की माला

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया। इसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी होने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी के चेहरे पर कालिख पोतकर दी। फिर उसे जूते की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया। महिलाओं ने युवक की खूब पिटाई की। इसके बाद थाने ले जाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक की 10 साल पहले शादी हुई थी। 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अब वह अकेला रहता था। पूरा मामला वृंदावन के गौरा नगर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… गौरा नगर इलाके में रहने वाला बिहारी (35) ने मजदूरी करता है। लोगों का आरोप है कि बिहारी गुरुवार रात एक स्ट्रीट फीमेल डॉग को पकड़कर उसको घर ले गया। इसके बाद बिहारी ने उसके साथ कुकर्म किया। फिर मामला छिपाने के लिए फीमेल डॉग की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। शुक्रवार को बिहारी के घर के पीछे झाड़ी में खून से सने गद्दे मिले, तो लोगों में खोजबीन शुरू की। जानकारी की तो पता चला कि बिहारी ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म कर हत्या कर दी है। मुंह पर पोती कालिख इसके बाद इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बिहारी को पकड़ लिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी और फिर जूतों की माला पहनाकर उसे इलाके में घुमाया। इस दौरान महिलाओं ने उसको चप्पलों से भी मारा। फिर आरोपी बिहारी को थाना ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत आरोपी बिहारी की पत्नी की दो साल पहले देहांत हो चुका है। उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। घर पर वह अकेला रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एएनटीएफ ने 108 किलो गांजा जब्त किया:रायबरेली में ढाबे से 3 तस्कर गिरफ्तार, 54 लाख रुपए किए बरामद
    Next Article
    हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment