Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू महिलाओं को फ्री में दिखाई ‘द केरला स्टोरी 2’:योगी यूथ ब्रिगेड ने मेहर सिनेमा के बाहर किया प्रर्दशन, लव जिहाद के खिलाफ की कानून बनाए जाने की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    शहर में हिंदूवादी संगठन द्वारा महिलाओं और छात्राओं के लिए फिल्म का फ्री में फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान सिनेमा हॉल के बाहर पंपलेट बांटकर प्रदर्शन भी किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं। मेहर सिनेमा में मुफ्त शो, बाहर पंपलेट वितरण योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में द केरला स्टोरी 2 का मुफ्त प्रदर्शन मेहर सिनेमा में कराया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह शो विशेष रूप से हिंदू महिलाओं, लड़कियों और छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। फिल्म शुरू होने से पहले और बाद में कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल के बाहर पंपलेट बांटे। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने फिल्म से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। धर्मांतरण के मुद्दे पर कानून की मांग कार्यक्रम के दौरान कुंवर अजय तोमर ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य समाज की लड़कियों को जागरूक करना है। उन्होंने धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर चिंता जताते हुए संसद में सख्त कानून बनाने की मांग की। संगठन की ओर से बताया गया कि सोमवार को भी फिल्म का एक और मुफ्त शो आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था भी मौजूद रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएलओ ने प्राथमिक विद्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की:बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से थे नाराज, परिजन जबरन शव ले गए
    Next Article
    गोरखपुर के BRD मेडिकल कालेज में विवाद खत्म:डॉक्टरों ने माफी मांगी; नर्सिंग स्टाफ भी काम पर लौटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment