Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू नामों के विवाद के बाद मुस्लिम बहनों का निकाह:सहारनपुर में पुलिस की निगरानी में हुईं रस्में, शादी के कार्ड वायरल होने के बाद गार्डन संचालक और परिजनों को मिली थीं धमकियां

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गंगोह में शादी के कार्ड पर हिंदू नाम देखकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार निकाह के साथ शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। सहारनपुर के गंगोह में दो सगी मुस्लिम बहनों का निकाह हरियाणा निवासी दो मुस्लिम युवकों के साथ पुलिस की निगरानी में संपन्न हुआ। निकाह रुकवाने की कथित धमकियों और सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद को देखते हुए पुलिस ने बरातघर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हालांकि, निकाह का विरोध करने के लिए कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। गुरुवार को हरियाणा के हिसार जिले के छोटी सातरोड निवासी अनिल और जींद जिले के ढांडाखेड़ी निवासी संजय बरात लेकर गंगोह पहुंचे। दोनों दूल्हे आपस में मौसेरे भाई हैं। बरात पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोगों और रिश्तेदारों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्में शुरू हुईं। दोनों बहनों का निकाह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों को छुआरे वितरित किए गए। समारोह में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी और सरफराज समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्ड वायरल होने के बाद शुरू हुआ था विवाद दरअसल, गंगोह के मोहल्ला अनारकली निवासी दो सगी बहनों का निकाह 12 नवंबर को होना था। शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उसमें दूल्हों के नाम अनिल और संजय देखकर विवाद शुरू हो गया। दोनों युवक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके नाम हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने गार्डन संचालक को फोन कर समारोह की बुकिंग रद्द करने का दबाव बनाया। धमकी देने वालों ने कथित तौर पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान के नाम का भी उल्लेख किया था। इसके बाद लड़की पक्ष ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। विभाजन के समय हिंदू परिवारों ने बचाई थी पूर्वजों की जान दूल्हों के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में हिंदू परंपरा के अनुसार नाम रखने की वजह 1947 के विभाजन से जुड़ी है। उस समय उनके पूर्वजों की जान खतरे में थी। गांव के हिंदू परिवारों ने उन्हें बचाने के लिए अपनी पहचान छिपाकर हिंदू बताया था। परिजनों के मुताबिक, उस कठिन समय में मिले सहयोग और भाईचारे की याद को बनाए रखने के लिए परिवार में बच्चों के हिंदू नाम रखने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है। इसी परंपरा के तहत अनिल और संजय के नाम रखे गए, जबकि धार्मिक रूप से दोनों मुस्लिम हैं। पुलिस की निगरानी में हुआ निकाह मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बरातघर के बाहर जवान तैनात किए थे। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी। सुरक्षा के मद्देनजर गार्डन में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। निकाह के दौरान किसी ने विरोध नहीं किया और सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या समारोह में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गड्ढे से बचाने में विक्रम पलटा, 6 घायल:भाई दूज मनाकर लौट रहे थे, एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया
    Next Article
    नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को उम्रकैद:विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 2.40 लाख जुर्माना लगाया, पीड़िता को मिलेगी पूरी राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment