Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गड्ढे से बचाने में विक्रम पलटा, 6 घायल:भाई दूज मनाकर लौट रहे थे, एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में किसान नगर मार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रहे परिवार के रिश्तेदारों से भरा विक्रम (ऑटो) जमरेही पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। गड्ढे से बचने के प्रयास में पलटा विक्रम शाहपुर निवासी काजल तिवारी पत्नी महेश तिवारी बच्चों के साथ भाई दूज मनाने अपने मायके भैरमपुर गई थीं। गुरुवार को वह घर लौट रही थीं। रास्ते में वह जमरेही गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर मिलने चली गईं। वहां से उन्होंने रिश्तेदार से घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद रिश्तेदार विक्रम में सभी को बैठाकर शाहपुर के लिए निकला। किसान नगर मार्ग पर जमरेही पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हादसे में राजू (12) पुत्र सुनील निवासी जमरेही, अमन (13) पुत्र महेश तिवारी निवासी शाहपुर, शुभम (10) पुत्र जितेंद्र दुबे और सनी (13) पुत्र महेंद्र द्विवेदी निवासी भैरमपुर, लक्ष्मी उर्फ आशी (6) पुत्री विनोद निवासी जमरेही और विक्रम चालक घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो को मामूली खरोंचें आईं। विक्रम में सवार काजल तिवारी बाल-बाल बच गईं, हालांकि उनके कंधे पर चोट आई है। एक बच्चे को जिला अस्पताल किया रेफर हादसे की सूचना मिलते ही बिधनू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से बिधनू सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। विक्रम पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपोत्सव पर वंचित विद्यार्थियों संग सहभोज:सोसाइटी ने बांटी मिठाई और उपहार, पटाखों से प्रदूषण रोकने की योजना
    Next Article
    हिंदू नामों के विवाद के बाद मुस्लिम बहनों का निकाह:सहारनपुर में पुलिस की निगरानी में हुईं रस्में, शादी के कार्ड वायरल होने के बाद गार्डन संचालक और परिजनों को मिली थीं धमकियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment