Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी बंदूक लूटी:20-25 लोग घर में घुसे, पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र स्थित रूकनापुर माजरा कुशभरिया गांव में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उनकी लाइसेंसी बंदूक भी लूट ली। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय और लूटी गई बंदूक की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित अधिवक्ता शैलेन्द्र पाण्डेय पुत्र राजाराम पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि यह घटना 5 नवंबर को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ नामजद आरोपी करीब 20-25 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने शैलेन्द्र पाण्डेय के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनकी लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से अधिवक्ता शैलेन्द्र पाण्डेय और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लूटी गई बंदूक बरामद करने की मांग की है। अधिवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, दफ्तर 8 बजे तक खुलेंगे:1 मार्च से नई व्यवस्था होगी लागू, कानपुर में रजिस्ट्री ऑफिस का टाइम टेबल बदला
    Next Article
    शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट:6 लोगों से ठगे थे करोड़ों रुपए, कानपुर में छिपकर अस्पताल में करा रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment