Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, दफ्तर 8 बजे तक खुलेंगे:1 मार्च से नई व्यवस्था होगी लागू, कानपुर में रजिस्ट्री ऑफिस का टाइम टेबल बदला

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए एक राहत की खबर है। शहर के उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय अब शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। इतना ही नहीं, हर रविवार को भी रजिस्ट्री का काम होगा। ये नई व्यवस्था 1 मार्च से लागू की जाने की तैयारी हो रही है। एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि तय रोस्टर के अनुसार एक-एक कर सदर के चारों कार्यालय दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगे। जिस दिन संबंधित कार्यालय दोपहर 1 बजे से खुलेगा, उस दिन सुबह 10 बजे से कार्य नहीं होगा। ऐसे चलेगा टाइम टेबल 1 मार्च से 31 मई – सदर प्रथम: दोपहर 1 से रात 8 बजे 1 जून से 31 अगस्त – सदर द्वितीय 1 सितंबर से 30 नवंबर – सदर तृतीय 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 – सदर चतुर्थ पहले से निर्धारित अवधि में संबंधित कार्यालय हर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। रविवार खुला तो शनिवार रहेगा बंद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिस सप्ताह रविवार को कार्यालय खुलेगा, उसके अगले सप्ताह शनिवार को अवकाश रहेगा। यदि उस सप्ताह द्वितीय शनिवार पड़ता है तो उसके स्थान पर शुक्रवार को छुट्टी दी जाएगी। रविवार के लिए अलग रोस्टर भी तय किया गया है 1 मार्च से 31 मई: सदर तृतीय 1 जून से 31 अगस्त: सदर चतुर्थ 1 सितंबर से 30 नवंबर: सदर प्रथम 1 दिसंबर से 28 फरवरी: सदर द्वितीय कानपुर में नई व्यवस्था का मकसद लंबित रजिस्ट्री मामलों को तेजी से निपटाना और आम लोगों को सुविधाजनक समय से उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, UP की जेल से भागा, ₹25 हजार का इनामी
    Next Article
    अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी बंदूक लूटी:20-25 लोग घर में घुसे, पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment