Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू रक्षा दल ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि:शामली में 14 फरवरी को 'ब्लैक डे' बताया, मोमबत्तियां जलाकर किया याद

    12 hours ago

    1

    0

    शामली में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 14 फरवरी को 'ब्लैक डे' के रूप में याद किया गया। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के पोस्टरों के सामने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह तारीख हर साल उस घटना की याद दिलाती है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि पहले 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता था, लेकिन अब भारतवासियों के लिए इस तारीख के मायने बदल गए हैं। अब यह दिन हमारे लिए 'ब्लैक डे' है, और इसी को लेकर शहीदों को नमन करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में राम नाम की धूम:रन फॉर राम में दौड़े 600 युवा, यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जीते नकद इनाम
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत:उपचार के दौरान तोड़ा दम, शिनाख्त के प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment