Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू संगठन ने उठाई मदरसे पर एक्शन की मांग:कोतवाली के मदरसे में आया था एटीएस के द्वारा दबोचा गया आतंकी मोहम्मद जफर

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मदरसे से आतंकी जफर का कनेक्शन सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। हिंदूवादी संगठनों ने ऐसे मदरसों पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग उठा दी है। उनका कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। शासन को सख्त कदम उठाते हुए मदरसे पर तत्काल बुल्डोजर की कार्रवाई करनी चाहिए। यूपी एटीएस ने सोमवार को मोहम्मद जफर नाम के आतंकी को गिरफ्तार कर पाकिस्तानी फंडिंग का भंडाफोड़ किया था। जफर पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के लिए काम कर रहा था। उसका मुख्य कार्य फंड जुटाकर पाकिस्तान भेजना था ताकि जिहाद को बढ़ावा दिया जा सके। जब से एटीएस को जफर की जानकारी मिली थी, तब से उस पर नजर रखी जा रही थी। साक्ष्य मिलने के बाद एटीएस ने जफर को दबोच लिया। मेरठ के मदरसे से जुड़े थे तार एटीएस ने जो खुलासा किया, उसने सभी के होश उड़ा दिए। खुलासा हुआ कि आतंकी जफर करीब तीन वर्ष मेरठ में रहा। उसने कोतवाली क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम अरबिक कॉलेज में पढ़ाई की थी और वहीं पर रहता भी था। एटीएस को इसके साक्ष्य भी मदरसे से मिले हैं। वह यहां मस्जिद के नाम पर चंदा एकत्र कर रहा था। वर्ष 2018-19 के सोशन में उसने मदरसे में एडमिशन लिया था और वह 2021-22 तक यहां रहा। बीच में एक सेशन उसने मिस किया था। विरोध में खड़े हुए हिंदू संगठन हिंदू संगठन पूर्व से ही मदरसों की भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं। आतंकी जफर का मेरठ के मदरसे से कनेक्शन सामने आने के बाद एक बार फिर विवाद उठ खड़ा हुआ है। हिंदू संगठन मेरठ के मदरसे पर कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मदरसे को सील की मांग की गई है। बुलडोजर एक्शन की भी उठाई मांग अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने जफर को पनाह देने वाले मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि मदरसों में आतंकी तैयार हो रहे हैं। गनीमत रही कि एटीएस ने जफर को दबोच लिया। जांच नहीं सीधे कार्रवाई हो मदरसों पर सचिन सिरोही ने कहा कि मेरठ के कोतवाली स्थित मदरसे का सीधा कनेक्शन जफर से निकलकर आया है। संगठन मांग करता है कि अब इन मदरसों की जांच में वक्त ना गवाया जाए। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सचिन ने कहा कि हिंदू संगठन व हिंदूवादी नेता हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल सचिन सिरोही ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। कहने को इन मदरसों में पढ़ाई होती है लेकिन हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। दूर दूर से बिना वेरिफिकेशन के छात्र इन मदरसों में लाए जाते हैं और वह उल्टे सीधे कृत्यों में लिप्त हो जाते हैं। सरकार बिना वेरिफिकेशन की इस व्यवस्था पर कार्रवाई करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल में छूट ना मिलने पर बार में तोड़फोड़:मेरठ में ईंट मारकर शीशे तोड़े, आठ हजार के बिल पर पहले कराई छूट; फिर दबंगई की
    Next Article
    बागपत में पिता-दो बहनों की हत्या के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 10 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, संपत्ति से बेदखल होने पर दिया था अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment