Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में पिता-दो बहनों की हत्या के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 10 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, संपत्ति से बेदखल होने पर दिया था अंजाम

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पिता और दो बहनों की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी बेटे को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। 2022 में हुए इस तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गवाहों की गवाही और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। मामला 15 अगस्त 2022 का है। मृतक बृजपाल की पत्नी शशि ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर अपने बेटे अमर उर्फ लक्ष्य पर हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि अमर ने धारदार हथियार से अपने पिता बृजपाल की हत्या कर दी। विरोध करने पर उसने अपनी दोनों बहनों अनुराधा और ज्योति को भी मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। संपत्ति से बेदखली से नाराज था आरोपी शशि के मुताबिक, अमर के खराब चाल-चलन के कारण उसके पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके अलावा वह अपनी बहनों के बाहर आने-जाने को लेकर भी नाराज रहता था। इसी के चलते उसने पिता और दोनों बहनों की हत्या कर दी। एडीजीसी अशोक सैनी ने बताया कि मामले में सभी गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना और आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू संगठन ने उठाई मदरसे पर एक्शन की मांग:कोतवाली के मदरसे में आया था एटीएस के द्वारा दबोचा गया आतंकी मोहम्मद जफर
    Next Article
    नारदानंद आश्रम से लापता 3 छात्र 17 घंटे बाद बरामद:सीतापुर से 10 फीट दीवार फांदकर लखनऊ पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment