Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में नाला निर्माण पर भाकियू का प्रदर्शन:अधिशासी अधिकारी पर धन के दुरुपयोग का आरोप, तालाबंदी की चेतावनी

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 27 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण में धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और ईओ कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। भाकियू का कहना है कि शहर में पानी की निकासी के लिए पहले से ही एक अच्छी स्थिति वाला नाला मौजूद है। इसके बावजूद, अधिशासी अधिकारी ने कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार को ठेका देकर नए नाले का निर्माण शुरू कराया है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि नाला निर्माण के लिए 10 हरे पेड़ काटने की तैयारी है, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि एक भी पेड़ काटा गया, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी बागपत नगर पालिका और वन विभाग की होगी। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा और अन्य कार्यकर्ता बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल से मिले। उन्होंने डीएम से शिकायत की कि उनके सख्त निर्देशों के बावजूद अधिकारी धन के दुरुपयोग से बाज नहीं आ रहे हैं। इस पर डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय निवासी सुंदरी ने बताया कि उनके मकान के बाहर 10 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे उनके कई मकान गिरने की कगार पर हैं और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे ईओ बागपत नगरपालिका के कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- जो गौ माता के साथ नहीं वह कसाई:धर्म युद्ध की दी चेतावनी, संतों से मांगा स्पष्ट पक्ष
    Next Article
    'हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सुहेलदेव ने लड़ी लड़ाई':आजमगढ़ में अनिल राजभर बोले- भाजपा ने उनके सपने को पूरा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment